MS Dhoni Lok Sabha 2024 : मतदान केंद्र रांची में मतदान के दौरान पूर्व कप्तान की झलक

MS Dhoni Lok Sabha 2024 रांची के राजकुमार के नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कूल महेंद्र सिंह धोनी ने अपने परिवार के साथ शनिवार (25 मई) को रांची में मतदान किया। धोनी ने पूरे परिवार के साथ जेवीएम श्यामली में बने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

MS Dhoni Lok Sabha 2024

MS Dhoni Lok Sabha 2024 एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़

धोनी और उनके परिवार ने बूथ संख्या 378 में मतदान किया। महेंद्र सिंह धोनी और उनके परिवार के लोग जैसे ही वोट करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया। हालांकि, मतदान करने के बाद बाहर निकलते समय उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की।

लाल कार में पहुंचे धोनी का परिवार

दिग्गज क्रिकेटर धोनी और उनका पूरा परिवार एक लाल रंग की कार में एक साथ आया। मुस्कुराते हुए धोनी अपनी कार से निकले और सीधे मतदान केंद्र के अंदर चले गए। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

MS Dhoni Lok Sabha 2024

धोनी का स्टाइलिश अंदाज

एमएस धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी थीं। व्हाइट और ब्लैक ड्रेस में साक्षी धोनी बेहद खूबसूरत लग रही थीं। लगभग 12 बजे के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपने माता-पिता और पत्नी के साथ जेवीएम श्यामली में बने मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

मतदान के बाद साक्षी धोनी का अंदाज

एमएस धोनी ने ब्राउन कलर की टी-शर्ट और गॉगल्स पहन रखी थी। बिना किसी तामझाम के धोनी का पूरा परिवार एक कार में सवार होकर आया और मतदान करने के बाद कार में बैठकर चले गए।

यह भी पढ़े

Putki Siyalgudri Dhanbad Lok Sabha Election 2024 : लोग सुबह 4 बजे से वोट देने के लिए लाइन में लगे

Gandhi Family Lok Sabha Election 2024 : सोशल मीडिया पर वायरल

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *